बरेली। गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर ब्लॉक का असर बरेली आने-आने वाली ट्रेनों पर भी दिखेगा। इस दौरान एक ट्रेन का रूट बदला गया है, जबकि नौ गाड़ियों को 45 मिनट तक रास्ते के स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 30 मार्च को परिवर्तित रूट सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते से और 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 31 मार्च को 15 और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
तीन अप्रैल को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 मिनट, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 20 मिनट और 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी 25 मिनट देरी से चलाई जाएंगी। चार अप्रैल को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को रास्ते के स्टेशनों पर 45, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को 35 मिनट और 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को 20 मिनट तक अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।