बदायूं। आरटीओ कार्यालय में टेस्टिंग ट्रैक शुरू होने के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनने का ग्राफ गिर रहा है। आवेदन करने के बाद 30 फीसदी लोग टेस्ट देने नहीं पहुंचे हैं। एक महीने में 13 सौ लाइसेंस के लिए आवेदन आए थे। उसमें से एक हजार बन गए और 300 लोग प्रतीक्षा में हैं।
पहले प्रतिदिन करीब 90 से 100 लाइसेंस बन रहे थे, जो अब घटकर 40 से 50 के आसपास रह गए हैं। इसकी वजह ट्रैक पर टेस्ट देना बताया जा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वाहन टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। कार्यालय के बाहर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलवाया जा रहा है। इसलिए 28 अप्रैल से 28 मई तक 1012 लाइसेंस बने हैं। इसके बाद 316 लोग लाइसेंस की कतार में हैं। वह टेस्ट देने के लिए नहीं पहुंचे हैं।