फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकें टकराने से गिरे युवक की जेब से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
पीड़ित संजय।
विज्ञापन
इस्लामनगर। ट्रैक्टर बेचकर बैंक में रुपये जमा करने जा रहे युवक की बाइक किसी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे के दौरान युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान किसी ने मदद करने के बहाने उसकी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि कई चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर निवासी संजय ने चार दिन पहले अपना ट्रैक्टर एक लाख रुपये में बेचा था। पिता वीरेश के कहने पर नया ट्रैक्टर लेने के लिए रुपये पिनौनी ग्रामीण बैंक शाखा में जमा करने गए थे। बैंक में कनेक्टिविटी नहीं थी तो वहां से लौट आए और खाद-बीज की दुकान से धान की घास दूर करने वाली दवा ली।
इसके बाद पुन: बैंक शाखा में रुपये जमा करने जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह जमीन पर गिर गए। संजय को कुछ लोगों ने उठाया। कुछ देर बाद जब वह सामान्य हुए तो उनकी जेब से एक लाख रुपये गायब थे। वह नौगवां चौकी पर गए और पुलिस कर्मियों को जानकारी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

संजय ने दिल्ली में फल का काम रहे पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी तो उनके पिता भी अपना काम छोड़कर गांव लौट आए। पिता-पुत्र दोनों थाने गए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अब तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक लाख रुपये गायब होने से पीड़ित परिवार परेशान है और थाने के चक्कर लगा रहा है। एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि कुछ जानकारी मिली है, मामले की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें