फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालक वर्ग में नीरज, बालिका वर्ग में राधिका, वंशिका रहीं अव्वल

विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव गुधनी स्थित आर्य संस्कार शाला गुरुकुल में आयोजित सप्त दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को दौड़ प्रतियोगिता के साथ हो गया। अंतिम दिन आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में नीरज आर्य ने प्रथम, वंश कुमार आर्य ने द्वितीय और अर्जुन आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग में राधिका आर्य प्रथम, आस्था आर्य द्वितीय तथा भावना आर्य तृतीय रहीं। कनिष्ठ बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम, यामिनी ने द्वितीय और अंशिका आर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
आर्य संस्कार शाला के संस्थापक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। आचार्या तृप्ति आर्य ने बताया कि गुरुकुल में वर्ष के 365 दिन निःशुल्क यज्ञ, योग, व्यायाम, संस्कार एवं व्यवहारिक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें