फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सवारियों के विवाद में एक बस चालक ने दूसरे पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो चालकों का विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। गनीमत रही कि फॉयर सीधे न लगकर बस के शीशे में जा लगा और चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुरादाबाद डिपो की बस मंगलवार को बदायूं डिपो से शाम करीब चार बजे रवाना हुई। उसके पीछे बदायूंं डिपो की बस निकली। सवारियों को बैठाने को लेकर दोनों चालकों में दातागंज तिराहे पर कहासुनी हो गई।
बदायूंं डिपो के चालक ने अपनी बस दौड़ाई और बिसौली जाकर बस खड़ी कर बाइक से मुरादाबाद डिपो की बस का पीछा किया। फैजगंज थाने से पहले बाइक सवार आरोपी चालक ने बस रुकवाकर तमंचे से फायर कर दिया। फायर सीधे चालक पर किया, लेकिन गनीमत रही कि गोली बस के शीशे में लगी। चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बस चालक थाने में देर रात रहा है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सवारियां बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच का झगड़ा है। एक चालक फायर बस पर लगने का आरोप लगा रहा है। जांच की जा रही है। जाे भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें