फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में भर्ती घायल श्यामपाल। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर ग्राम मिश्रीपुर के पास रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मटकुली निवासी श्यामपाल पुत्र ज्ञान सिंह बिल्सी नगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार में आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्यामपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी बाइक दुर्घटनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर गौरव पुत्र वीरेंद्र निवासी हाथरस एवं उनके ससुर वीरपाल पुत्र कुंवरपाल निवासी अलीगढ़ सवार थे, जो डाकिया जिला रामपुर जा रहे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां श्यामपाल की देर शाम मौत हो गई।

बिल्सी सीएचसी में भर्ती घायल श्यामपाल। संवाद

बिल्सी सीएचसी में भर्ती घायल श्यामपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें