फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर दबोचा

विज्ञापन
अ‌वैध अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी दीनदयाल। स्त्रोत पुलिस द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 890 ग्राम अफीम बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बांस बरौलिया गांव के पास एक व्यक्ति अफीम को लेकर कहीं बेचने जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक मोहित नैन व अभिलाष शर्मा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 890 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीनदयाल निवासी सिमर्रा भोजपुर बताया। कोतवाल ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


510 ग्राम अफीम सहित एक तस्कर गिरफ्तार

सहसवान। थाना सहसवान पुलिस टीम ने 510 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस की कार्रवाई में तस्कर रामवीर, निवासी ग्राम मुल्लापुर, थाना बिनावर पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस की नजर में आया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक व मोबाइल फोन भी बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें