फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: पटाखे की चिंगारी से डेढ़ दर्जन दुकानें स्वाहा, चार बाइकें जलीं, महिला समेत तीन झुलसे

Wed, 01 Jun 2022 07:30 PM IST
Vikas Kumar विकास कुमार, अमर उजाला, बदायूं

सार

प्रसाद विक्रेताओं को करीब आठ लाख रुपये के नुकसान के अनुमान के बीच पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने भी आग बुझाने में मदद की। 
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछला गंगाघाट पर बुधवार दोपहर बाद एक बच्चे के मुंडन संस्कार के दौरान खुशी में दागे गए पटाखों की चिंगारी से एक छप्पर में लगी आग के बाद डेढ़ दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानें चपेट में आ गईं। आग की लपटों में घिरे दुकानदार और बच्चे तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन दुकानदारों को सामान समेटना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन


दुकानों के पास खड़ी श्रद्धालुओं की चार बाइक भी आग की भेंट चढ़ गईं। घाट पर मौजूद लोगों समेत दुकानदारों ने गंगाजल की बौछार कर करीब डेढ़ घंटे में आग पा काबू पाया। आग बुझाने की कोशिश में महिला समेत तीन झुलस भी गए। प्रसाद विक्रेताओं को करीब आठ लाख रुपये के नुकसान के अनुमान के बीच पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने भी आग बुझाने में मदद की। पटाखे दागने वाले लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें