फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
सावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिरों में दिन भर चला जलाभिषेक का सिलसिला 
विज्ञापन

बिरुआवाड़ी मंदिर और गौरी शंकर देवालय में रहीं खास व्यवस्थाएं       
रक्षाबंधन होने के बावजूद सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ रहीं। जलाभिषेक करने के लिए सुबह चार बजे से ही लोग मंदिर जाकर लाइन में लग गए। बिरुआवाड़ी मंदिर और गौरी शंकर देवालय में ज्यादा भीड़ थी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
महीने का अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन एक दिन होने से शिवालयों में भीड़ कम रहने की आशंका थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सावन के पिछले सोमवार की तरह आज भी शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंज उठा। शहर के गौरी शंकर देवालय, बिरुआवाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, दरीबा मंदिर, नगला मंदिर समेत कई शिवालयों में दिन भर शिव भक्तों की लाइन लगी रहीं। सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ भी खूब रही। शिव भक्तों ने सावन के अंतिम सोमवार को उपवास भी रखा। शिवालयों में शाम को विशेष आरती का आयोजन किया गया। शाम को भी मंदिरों में काफी संख्या में भक्त उमड़े। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूट डायवर्जन खत्म
बदायूं। एक महीने तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान सप्ताह में शुक्रवार से सोमवार तक रहने वाला रूट डायवर्जन भी कांवड़ यात्रा के समापन के साथ खत्म हो गया है। बता दें कि एक महीने तक चले रूट डायवर्जन के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद अब बदायूं से किसी भी रूट पर जाने वाले लोगों को घूम कर नहीं जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें