फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले दिन बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

विज्ञापन
कछला में स्काउट ​शिविर में बच्चों को सिखाते संजीव शर्मा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उझानी। कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। पहले दिन प्रतिभागी बच्चों को आपदा से बचाव के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

शिविर शुरू होने पर शिक्षक रामदास ने स्काउट का ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने उन्हें आपदा से बचाव के गुर सिखाए। साथ ही उन्हें स्काउट- गाइड के स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, राष्ट्रध्वज, स्काउट ध्वज के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, सुनीता माथुर, आशुतोष शर्मा, विपिन चौहान, राजेश उत्तम, निर्दोष कुमार, राहुल इंदवार, तपन गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें