फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीडीओ की शिकायत पर डीडीओ ने रोका वरिष्ठ सहायक का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक स्तर पर अफसरों की कारगुजारी एक बार फिर चर्चा में है। बीडीओ की शिकायत के आधार पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने वरिष्ठ सहायक का वेतन रोक दिया था। कुछ दिनों के बाद में बीडीओ ने लिपिक के वेतन संबंधी बिल बनाकर डीडीओ को भेज दिया। इस पर डीडीओ ने बीडीओ को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ लिपिक अतुल शर्मा पर कुछ अनियमितताओं को लेकर बीडीओ ने आपत्ति जताई थी। बीडीओ की लिखित शिकायत पर डीडीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लिपिक का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि कुछ ही दिनों बाद बीडीओ ने लिपिक का वेतन बिल स्वीकृत कराकर डीडीओ कार्यालय भेज दिया। डीडीओ ने जब दस्तावेज खंगाले तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। डीडीओ ने बीडीओ के इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह लापरवाही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वर्जन

- बीडीओ की ओर से कई बार वरिष्ठ सहायक को लेकर शिकायत की गई। बाद में बीडीओ की शिकायत पर गौर करते हुए वरिष्ठ सहायक का वेतन रोक दिया गया। अब उनके बीडीओ के माध्यम से वेतन निकासी के लिए पत्रावली आयी। इस पर बीडीओ चेतावनी दी है, इस प्रकार की लापरवाही न की जाए। - अजय प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें