फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दंगाइयों को देखते ही पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बलवा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली पर शांति व्यवस्था कायम रखने की तैयारियों में जुटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एंटी राइट गन और पंपगन चलाई, साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। दंगाइयों को देखते ही लाठी चार्ज किया गया। इसके लिए मैदान में कुछ पुलिसकर्मियों ने दंगाई का अभिनय किया तो कई ने पुलिस का।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर सबसे पहले परेड हुई। इसके बाद त्योहार के चलते दंगा निरोधक यंत्रों और बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों ने एंटी राइट और पंपगन चलाई, फिर आंसू गैस के गोले भी दागे। ड्रिल में देखा गया कि बलवे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी कितनी जल्दी हरकत में आ जाते हैं।
घटनास्थल पर पहुंचकर वह कैसे हालात को नियंत्रण में करते हैं। इस दौरान पुलिस लाइन मैदान पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। दंगाइयों को काबू में करने के लिए पानी की बौछार छोड़ी और हवाई फायरिंग की। मॉक ड्रिल के लिए पुलिस लाइन के मैदान में कुछ सिपाहियों को सादा कपड़े पहनाकर उपद्रवी का रूप धारण करवाया गया था।

पुलिस लाइन में बलवा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें