फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पाम संडे पर क्रिश्चियन समाज ने की खुशहाली व अमन-चैन की प्रार्थना

विज्ञापन
शहर में प्रभात फेरी निकालते क्रिश्चियन समाज के लोग। स्रोत- समाज
विज्ञापन
बदायूं। पाम संडे (खजूर रविवार) क्रिश्चियन समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान शहर की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, इंदिरा चौक पर जिला अधीक्षक सचिन रॉबिंसन की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर पास्टर रजनीश, शोभा फ्रांसिस एवं डॉ. सोलोमन सहित अन्य लोगों ने अतिथि का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला अधीक्षक द्वारा प्रारंभिक प्रार्थना से की गई। उन्होंने पाम संडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन गुड फ्राइडे से पूर्व आने वाला रविवार होता है। इसी के साथ पवित्र सप्ताह (होली वीक) की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि 40 दिनों के उपवास और प्रार्थना पूर्ण होने के बाद यह सप्ताह प्रभु यीशु के यरुशलम प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है, जब लोगों ने खजूर की डालियां लेकर उनका स्वागत किया था और ‘होसाना’ के जयघोष लगाए थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहर की उन्नति व भाईचारे की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जो अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण रही। प्रभातफेरी में धर्मगुरु अशोक, अभिषेक, बोबिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें