फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में 1.05 करोड़ से सड़कों, नालियों व पथ प्रकाश की व्यवस्था सुधारी जाएगी

विज्ञापन
कचहरी से गौरीशंकर मंदिर को जाने वाला रोड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सड़कों, नालियों और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभिन्न इलाकों में विकास कार्य कराए जाएंगे। ताकि शहरवासियों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और सुरक्षा की सुविधा मिल सके। इसके तहत शहर में 1.05 करोड़ से सड़कों, नालियों और पथ प्रकाश का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में डीएम आवास के आसपास इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पुरानी और जर्जर नालियों की मरम्मत तथा नई नालियों का निर्माण भी होगा। इसके अलावा क्षेत्र में लाइट लगवाईं जाएंगी, ताकि रात में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। इससे न केवल लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
इसी तरह से नेकपुर क्षेत्र में भी इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यहां लंबे समय से जलभराव और अंधेरे की समस्या बनी हुई थी। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कृष्णानगर में भी इसी तरह के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क और नालियों के निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। इन सभी कार्यों के लिए शासन स्तर से कुल 1.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। फिलहाल 52 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है, जिससे जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।

कचहरी से गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
करीब दो किलोमीटर लंबे कचहरी से गौरीशंकर मंदिर मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई गई है। इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से राहगीरों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी, जिससे लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें