बदायूं। गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में कछला समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पालियों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
डीएम अवनीश राय ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के घाटों की निगरानी करेंगे। गहरे पानी में स्नान न करने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। गोताखोरों, नाविकों व पीएसी की सक्रियता भी रहेगी। स्थानीय निकायों को घाटों की सफाई, शीतल पेयजल, मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सीवीओ को घाटों पर निराश्रित गोवंश पकड़ने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करने और गोआश्रय स्थलों पर भिजवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरटीओ को सड़क पर चेकिंग कर अवैध वाहनों को रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि प्रथम पाली रात दो से सुबह 10 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से गंगा स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
-
जाम न लगे, इसके लिए अधिकारियों किए तैनात
-बदायूं की तरफ के कछला घाट पर तहसीलदार सदर दीपक कुमार को प्रथम पाली में और एसडीएम न्यायिक बिल्सी विनोद कुमार सिंह को द्वितीय पाली की जिम्मेदारी दी गई है। कासगंज की तरफ के कछला घाट पर तहसीलदार न्यायिक सुरेंद्र कुमार को प्रथम पाली में और एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार सिंह द्वितीय पाली में तैनात रहेंगे। कछला पुल पर खान अधिकारी बृज बिहारी को प्रथम पाली में और बीडीओ उझानी नितिन कुमार द्वितीय पाली की लगाया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य गंगा घाटों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सहसवान, दातागंज, उसहैत, उसावां क्षेत्र के घाट शामिल हैं।
ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट – मोबाइल नंबर
कछला गंगा घाट (बदायूं ओर)
प्रथम पाली: तहसीलदार सदर दीपक कुमार (9451218473)
द्वितीय पाली: एसडीएम न्यायिक बिल्सी विनोद कुमार सिंह (7398917496)
कछला घाट (कासगंज ओर)
प्रथम पाली: तहसीलदार न्यायिक सुरेन्द्र कुमार (8533988009)
द्वितीय पाली: एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार सिंह (9696061053)
कछला पुल
प्रथम पाली: जिला खान अधिकारी बृज बिहारी (8210127107)
द्वितीय पाली: बीडीओ उझानी नितिन कुमार (9675533518)
अन्य घाटों पर नामित अधिकारी
सुकर्रा घाट, सहसवान: तहसीलदार राकेश कुमार (9454415844)
मालपुर घाट, जरीफनगर: नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह (9870899573)
अटैना घाट, उसहैत: बीडीओ मनीष कुमार वर्मा (9458693259)
भुंडी घाट, उसहैत: तहसीलदार रामचन्द्र (9454415847)
बेलाडांडी घाट, दातागंज: नायब तहसीलदार सतीश च्रद्र् मिश्र (7379850055)
नगरिया खनु घाट: नायब तहसीलदार आनंद भूषण सिंह (9412493546)
नौनी टिकन्ना घाट: बीडीओ वीरेंद्र राम (9412493546)
हजरतपुर पुल घाट: नायब तहसीलदार छविराम (7355053012)