फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर को जंतर-मंतर पर गूंजेगी शिक्षामित्रों की मांग

Mon, 28 Sep 2015 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से ब्लॉक जगत के शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि आरपार की इस लड़ाई में पांच अक्टूबर को होने वाला प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण होगा।  इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव ने साफ किया कि संगठन उन्हीं लोगों के साथ रहेगा जो संघर्ष के समय संगठन के साथ है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष मृदुलेश यादव, प्रबल कुमार, वीरेद्र सिंह, सीमा भारती, सीमा यादव, संगीता सक्सेना, गिरीश, मेनका, जितेंद्र, इंतखाब आलम आदि थे।
विज्ञापन

इधर, दातागंज विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला बसेला की शिक्षामित्र इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता ने कहा है कि बीएड डिग्री धारक प्राइमरी स्कूलों के लिए नहीं हैं। वह सिर्फ माध्यमिक और उच्चशिक्षा के लिए हैं।
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षामित्र
बदायूं। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के अनुसार 30 सितंबर को सभी शिक्षामित्र सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सभी सुबह नौ बजे मालवीय आवास पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। साथ ही दिल्ली में होने वाले आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें