फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटे की खुली बैठक में नहीं पहुंचे अफसर, प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
- राशन की दुकान के लिए 17 लोगों ने किया आवेदन
विज्ञापन

राशन की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में किए जाने के लिए लगातार दो तारीखों पर अधिकारियों के न पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। राशन की दुकान के लिए 17 लोगों ने आवेदन किए हैं।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि अधिकारियों की इसी कार्यशैली की वजह से पिछले छह वर्षों से राशन की दुकान दूसरे गांव से अटैच चल रही है। इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक राशन के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। इस मौके पर अशोक शाक्य, वीरेंद्र सिंह, कैलाश, राजपाल सिंह, विजय प्रकाश शाक्य, गजराज शाक्य, नन्हें प्रकाश शाक्य, धर्मपाल, राजाराम आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामनिवास के नाम हुआ कोटा प्रस्ताव
उघैती। कस्बा क्षेत्र के गांव सरैरा में राशन कोटा का प्रस्ताव किया गया। इसमें एडीओ बिसौली, सचिव देवेंद्र मौर्य, श्रवणलाल आदि मौजूद रहे। कोटा प्रस्ताव में राज कुमार गुप्ता और रामनिवास शर्मा प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए। इसमें राजकुमार गुप्ता के तरफ से 55 लोगों ने अपनी सहमति दी और रामनिवास शर्मा की तरफ से 98 लोगों की सहमति के बाद कोटा प्रस्ताव उनके नाम हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें