फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ नहीं हो पाए कई गांव

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग नहीं करा पाया कई गांवों में शौचालय
विज्ञापन


केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत अभियान बदायूं जिले में सफल होता नजर नहीं आ रहा है। पंचायत राज विभाग चयनित गांवों को खुले में शौच से मुक्त नहीं करा पा रहा है।   
विज्ञापन

गंगा केे किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में 14996 शौचालय बनाने का लक्ष्य आया था। इनका निर्माण 31 मार्च तक पंचायत राज विभाग को कराना था लेकिन अब तक शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका। नतीजतन वित्तीय वर्ष खत्म हुए लगभग डेढ़ माह चुका है फिर भी लगभग डेढ़ हजार शौचालय बनने बाकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पंचायत विभाग गंगा के किनारे के गांवों को कब तक खुले में शौच मुक्त करा पाएगा? वहीं पंचायत विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि शासन की ओर से ओडीएफ करने की तारीख बढ़ गई है। वहीं 67 गांवों को ओडीएफ करने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक कागजों में 48 गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव का कहना है कि डीपीआरओ छुट्टी पर हैं, शौचालयों का निर्माण चल रहा है। जब डीपीआरओ आएंगे, तब ओडीएफ गांव की समीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें