फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन पर फिर कब्जा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में अदालत के आदेश पर कब्जा मुक्त हुई जमीन पर फिर से चार आरोपियों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी हरीराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही नौरंगपाल और मोहनलाल आदि ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। आरोपियों ने जमीन पर पशुओं के खूंटे गाढ़कर व पन्नी तानकर कब्जा किया था। अदालत के आदेश पर जमीन कब्जा मुक्त कराई।
15 फरवरी को उनके व भाई के नाम पर जमीन दाखिल कर दी गई। 18 फरवरी की सुबह साढ़े आठ बजे नौरगंपाल, मोहनलाल, अवनेश व देवेंद्र ने फिर से जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने अदालत के आदेश का भी उल्लंघन किया। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने डायल 112 की पुलिस को घटना की जानकारी ली। पुलिस के आने के बाद भी आरोपी नहीं माने। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें