फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोशल मीडिया पर बाबा साहब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
बिल्सी में बाबा साहेब के समर्थन में जूलुस निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद नगर समेत गांव के अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी उमेश चंद्र और विकास गौतम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि क्षेत्र के गांव दबिहारी के कुछ युवाओं ने सोशल साइट पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को आघात पहुंचाने का काम किया है।
रिसौली स्थित पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की गई। मगर वहां की पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नगर और गांव के अनुसूचित जाति के लोगों में रोष फैल गया। लोग एकत्रित होकर बिल्सी थाना गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरु कर दिया। थाना पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने यह हरकत की है, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें कहा गया है कि देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि इस संबंध में दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुईं हैं। जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें