रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान करते पीटीओ रमेश प्रजापति।स्रोत-एआरटीओ
- फोटो : पांचालघाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
बदायूं। यात्रा कर अधिकारी (पीटीओ) रमेश प्रजापति ने अपनी टीम के साथ बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्कूली बच्चे ले रही मारुति वैन को पकड़ लिया। दोनों का 59,800 रुपये का चालान किया है।
टीम बुधवार को बाइपास के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। बरेली नंबर की मारुति वैन आई, जिसको रोकने पर पता चला कि स्कूली बच्चे ठूंसकर बैठाए गए थे। जानकारी करने पर पता लगा कि वाहन स्कूल का न होकर प्राइवेट है। इसके बाद उसका 34,850 रुपये का चालान किया गया। दोबारा से स्कूल के बच्चे ले जाते पकड़े जाने पर वाहन को सीज करने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने रोका। कागज चैक करने पर पता चला कि वाहन कृषि कार्य के लिए पंजीकृत है। हालांकि उससे व्यावसायिक (रेत ढोने) काम लिया जा रहा था। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का 24,950 रुपये का चालान किया गया। वाहन स्वामी को बताया गया कि कृषि कार्य के अलावा सवारी ले जाने व अन्य व्यवसायिक कार्य करने पर इसी तरह से चालान किया जाएगा। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों में खलबली मची रही।
लगातार इस तरह के वाहनों को चेक किया जा रहा है। इन्हीं वाहनों की वजह से लगातार हादसों में इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि इनको चेक कर उनके चालान किए जा रहे हैं।- रमेश प्रजापति, यात्री कर अधिकारी