वजीरंगज। स्टाफ नर्स की बहन का शव सीएचसी परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। घटना स्थल को देखकर हत्या कर शव लटकाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
मूल रूप से गोरखपुर शहर की रहने वाली रितू की तैनाती सीएचसी वजीरगंज में स्टाफ नर्स के पद पर है। वह सीएचसी परिसर में बने आवास में रहती रहती है। रितू के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में रहकर नौकरी करते हैं। उसकी छोटी बहन ईशा (19) बरेली के एक कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बहन रितू के पास सीएचसी वजीरगंज आ गई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। शुक्रवार को रितू अपने मंगेतर के साथ बदायूं किसी काम से गई थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी बहन ईशा का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे पड़ोस के लोगों देखा तो होश उड़ गए।
घटना की सूचना रितू को दी तो वह बदायूं से वजीरगंज पहुंची। पुलिस को सूचना मिली तो इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
-
पैर जमीन से टिका मिला
कमरे में पंखे से शव लटका था लेकिन ईशा के पैर जमीन से टिके हुए थे। देखने वाले इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव लटकाने का अनुमान लगा रहे हैं। जमीन से पैर लगे होने से मामला संदिग्ध हो गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही होगा खुलासा
हत्या या आत्महत्या है, इसको लेकर पुलिस भी कुछ बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। साथ ही इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माता-पिता को दी गई घटना की सूचना
ईशा के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता रामसुंदर दास को घटना की सूचना दी गई है। कल तक वह वजीरगंज पहुंच सकते हैं। नर्स की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
नवंबर में होनी है रितू की शादी
स्टाफ नर्स रितू की शादी क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हो गई है। दोनों प्रेम विवाह कर रहे हैं। परिवार के लोगों को बताकर दोनों ही परिवार के लोगों को विवाह से कोई एतराज नहीं है। उनकी शादी नवंबर माह तय है। इससे पहले छोटी बहन की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
कोट,
- युवती का शव सीएचसी परिसर के आवास में फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। - सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली
ईशा का फाइल फोटो।- फोटो : mathura
ईशा का फाइल फोटो।- फोटो : mathura