फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
शहर में सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को चेक करते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह। स्रोत: पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर तनाव को देखते हुए बदायूं में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार की सुबह से ही शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई गई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान कोई खुराफात न कर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुबह से कमर कस ली थी। पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस व कोतवाली पुलिस के साथ शुक्रवार को जुमा की नमाज का जायजा लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र के छह सड़का, मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। पैदल गश्त के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंह पाल, एसडीएम सदर मोहित कुमार, एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।

मुस्लिम बहुल इलाकों में निगरानी
सैदपुर। बरेली बवाल के मद्देनजर शुक्रवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज के समय सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी धर्म गुरुओं से शांति व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील की। कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से सावधानी बरती जाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों को चेतावनी भी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सैदपुर कस्बे के अलावा वजीरगंज, बगरैन, पुसगवां, हतरा, अख्तरा सहित सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें