राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज। संवाद
बदायूं। मेडिकल कॉलेज के एक अस्थायी भवन में 120 विद्यार्थी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। अब इनको 18 माह में 6.66 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला अपना भवन और छात्रावास मिल जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज का संचालन 2017 में शुरू कर दिया गया था। सत्र 2022-23 के लिए बीएससी नर्सिंग के लिए 60 छात्र छात्राओं के दाखिले लिए गए। सत्र 2023-24 के लिए भी इतने ही दाखिले हो चुके हैं। पढ़ाई मेडिकल कॉलेज के ही एक भवन में हो रही है, लेकिन वह भवन पर्याप्त नहीं है। अब नए भवन के लिए मंजूरी मिली है। पहली किस्त मिलने के बाद यहां अप्रैल में ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एकेडमिक ब्लॉक, लैब, हॉस्टल बनाए जाने की योजना है।
नए भवन में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों के पठन-पाठन को ध्यान में रखकर एकेडमिक ब्लॉक बन रहा है। भविष्य में संख्या बढ़ती है अथवा एमएससी कोर्स शुरू होता है तो एक तल अलग से बढ़ाया जा सकेगा। भवन का निर्माण भूतल के अलावा तीन मंजिला होगा। भवन भूकंपरोधी होने के साथ ही अग्निशमन एवं दिव्यांगों के लिए रैंप अनिवार्य रूप से बनेगा है। भवन में लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।
कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के 120 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। 18 माह में नर्सिंग का भवन तैयार होकर हैंडओवर हो जाएगा। इसके बाद छात्रों को कॉलेज में पढ़ाया जा सकेगा। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सिडको को दिया गया है। नए भवन में लैब, क्लास रूम की सुविधाएं होंगी।-डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज