फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी विद्यालयों के एक लाख बच्चे

विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल की स्मार्ट क्लास के स्मार्ट बोर्ड में पढ़ती छात्रा। स्रोत- बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी जूनियर विद्यालयों के एक लाख बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। स्मार्ट क्लास बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसी वर्ष इसे पूरा किया जाना है। एलसीडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर, ऑडियो-वीडियो वर्जन में पाठ्यपुस्तकें स्मार्ट क्लास की खासियत हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

वेनिट कॉलमैन कंपनी लिमिटेड स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का काम छुट्टी के दिनों में पूरा कर रही है, ताकि एक महीने की छुट्टी के बाद 18 जून को जब सरकारी विद्यालय खुलें तो उसमें स्मार्ट क्लास में भी पढ़ाई हो सके। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 653 जूनियर हाईस्कूल व 18 कस्तूरबा विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित हो रहे हैं। इसमें एक लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन्हें स्मार्ट क्लास में पढ़ाया जाएगा। स्मार्ट क्लास बनाने का काम तो तीन महीने से चल रहा है। अब तक कई जूनियर हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का सिस्टम लगाया भी जा चुका है।

बदायूं जिले में 18 कस्तूरबा और 653 जूनियर हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास बननी हैं। पहले चरण में 18 कस्तूरबा और 427 जूनियर हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। यह संख्या जोड़कर 445 होती है। अब 226 जूनियर हाईस्कूल बच जाएंगे उनमें भी स्मार्ट क्लास बनेगी। इस तरह से करीब एक लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

पीसी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता

मेरे विद्यालय में स्मार्ट क्लास का सिस्टम चालू हो गया है। दीक्षा पोर्टल के माध्यम से इसमें पाठ्यक्रम का आडियो-वीडियो वर्जन है। बच्चे देखकर और सुनकर जल्दी सीख और समझ पाते हैं। स्मार्ट क्लास में पढ़ाई के प्रति आकर्षण और रूचि दोनों दिखती है।
संगीता शर्मा, प्रधानाध्यापक, सरकारी जूनियर हाई स्कूल आमगांव

स्मार्ट क्लास के सिस्टम की चोरी की तो पकड़े जाएंगे
वेनिट कॉलमैन कंपनी लिमिटेड के जिला समन्यवक शिव मौर्य ने बताया कि स्मार्ट क्लास का सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट है। इसमें एक ट्रैकर लगा है। अगर किसी ने इस सिस्टम को चोरी करके चलाया तो वह ट्रैक हो जाएगा। उसको पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें