शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। स्वयं सेवियों को अनुशासन और समाजसेवा का पाठ पढ़ाया गया।
गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जहां स्वयं सेवियों ने सात दिन तक शिविर में विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी अर्जित की। वहीं उन्होंने सहायता और अनुशासन को प्राथमिकता देना सीखा। कार्यक्रम अधिकारी हेमा मेहता के नेतृत्व में चले सात दिवसीय कैंप में समाजसेवा करने पर भी जोर दिया गया। समापन पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर प्रिंसिपल अमलेश सहित पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।
स्वयं सेवियों ने बताया, बेहद जरूरी है शिक्षा
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने साक्षरता दर बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने बजरंग नगर में जाकर लोगों को जागरूक किया। कहा आज शिक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए हर हाल में बच्चों को पढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जहां साक्षरता दर अधिक होती है, वहां विकास का पहिया भी तेजी से घूमता है। इस अवसर पर छात्र राजा सक्सेना, शोभित यादव, संजय यादव, सितांशु यादव, शिवाक्षय मिश्रा, हनी सक्सेना, प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी सुशील दुबे के नेतृत्व में छात्राओं ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मधु शर्मा, अमिता आलोक, किरनवाला, नीलम, लता सक्सेना, सीमा शर्मा, कुलवंत सिंह, ब्रजेश, लेखराज, मीना, पूजा, गंगोत्री, शीतल, साक्षी, दीपिका, रेनू शर्मा, शुभि गुप्ता आदि मौजूद रहे।