युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित राजीव गांधी खेल अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय 16 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं की दो दिवसीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताएं स्पोर्ट स्टेडियम पर आयोजित हुई। जिलाधिकारी शंभू नाथ ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी की विशेष पहचान है। खिलाड़ी खेल कूद में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। शासन द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जगत ब्लाक की कुमारी अख्तरी-प्रथम, सालारपुर ब्लाक की कुमारी गंगोत्री-द्वितीय एवं इस्लामनगर की कुमारी आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में सुनीता ने प्रथम, शीला ने द्वितीय एवं मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में अख्तरी ने प्रथम, शीला द्वितीय एवं नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में सुनीता ने प्रथम, कश्मीरा ने द्वितीय एवं आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लंबीकूद में सलौनी ने प्रथम, हीरा कली ने द्वितीय एवं शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुशील कुमार ने प्रथम, विभोग चौहान ने द्वितीय एवं कामेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में सुशील ने प्रथम, अरविंद, द्वितीय एवं मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में धर्मेन्द्र कुमार ने प्रथम, अजय सिंह ने द्वितीय एवं अजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में राजेश ने प्रथम, योगेन्द्र पाल द्वितीय एवं मनोज पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में धर्मेंद्र कुमार ने प्रथम, मोहर पाल द्वितीय और आजाद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में कामेश सिंह ने प्रथम, नत्थू लाल ने द्वितीय एवं विभोग चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा रेस, जम्प, थ्रो, कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 16 दिसंबर को कुश्ती, वेट लिफ्टिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। चयनित प्रतिभाग बरेली, मुरादाबाद को मिलाकर बनाए गए जोन स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होंगे।