गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राधा कृष्ण का मनमोहक रूप धरकर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छात्राओं ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। उन्हें अनुशासन और समाजसेवा का पाठ भी पढ़ाया गया।
समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष विनय प्रकाश रस्तोगी और सचिव गौरव रस्तोगी ने किया। कहा, जीवन एक संघर्ष है, जिसके द्वारा हम प्रत्येक सीढ़ी पर चढ़ते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। उन्होंने अनुशासन में रहने पर जोर दिया। इसके उपरांत छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। छात्राओं ने नृत्य, गीत के अलावा नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से रोगों से बचने की जानकारी भी दी गईं। इस अवसर पर प्राचार्य गार्गी बुलबुल, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने भी विचार रखे। छात्रा राधा, रचना, रामसनेही, पूनम, संगीता की सराहना की गई। इस मौके पर डॉ. तरुणलता, डॉ. इंदु शर्मा, भावना सोलंकी, डॉ. कमला माहेश्वरी, ओमकार, रेशमा, किशनगोपाल आदि मौजूद रहे।