फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सब्सिडी के लिए भरें एक ही फार्म

Fri, 26 Dec 2014 08:16 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत सब्सिडी को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही उन्हें लंबी भाग दौड़ से निजात मिलेगी। सब्सिडी पाने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह के फार्म न भरकर, केवल एक ही फार्म भरना होगा। वह भी गैस एजेंसी से मिलेगा और उनकी व्यवस्था के अनुसार जमा होगा। जमा करने के लिए भी ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही हैं कि लोगों को कठिनाई न हो।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम शंभूनाथ ने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसी धारकों के साथ बैठक कर अहम फैसले लिए हैं। जिसमें उपभोक्ताओं का विशेष ख्याल रखा गया है। इसके लिए गैस एजेंसी धारकों को तमाम हिदायतें दी गई हैं। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा उठाई गई समस्या का भी समाधान कराया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र की बैंक नहीं ले रहीं फीडिंग
कुछ गैस एजेंसी धारकों ने पिछले दिनों हुई बैठक में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बैंक में सॉफ्टवेयर फीडिंग नहीं ले रहा है। इस पर लीड बैंक ऑफीसर अनूप कुमार और डीबीटीएल के नोडल अधिकारी अनुराग कुमार ने जल्दी ही इस समस्या का समाधान कराने की बात की है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कंपनी             गैस एजेंसी
आईओसी            15
बीपीसी               04
कुल गैस उपभोक्ता-   1,65,674
फार्म जमा करने वाले उपभोक्ता-   49,876
निर्देश-
- सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी उपभोक्ताओं के हिसाब से पर्याप्त फार्म नंबर पांच रखें।
- सभी तेल कंपनियों में उपभोक्ताओं को फार्म भरने के लिए प्रेरित करने को हर संभव प्रयास करें। इसके लिए बोर्ड, बैनर, होर्डिंग आदि का सहारा लें। सार्वजनिक स्थानाें पर इसका प्रचार हो।
- कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, ब्लाक मुख्यालयों पर होर्डिंग लगवाए जाएं।
- इसके लिए एक विशेष दिवस तय कर फार्म भरवाए जाएं। फार्म जमा करने को एक बॉक्स रखकर उसमें फार्म डलवाए जाने की व्यवस्था की जाए। बाद में शाम को इन फार्मों को निकल कर फीडिंग कराई जाए और शाम को डीएसओ की मेल आईडी पर भेजी जाए।
विज्ञापन

- हर गैस एजेंसी धारक उपभोक्ताओं को ठीक से पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे।
- इस प्रक्रिया के दौरान गैस एजेंसी धारक हर उपभोक्ता की गैस बुकिंग करेंगे। इस प्रक्रिया को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें