फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक चोरी के आरोपी को छोड़ने की जांच अब सीओ सिटी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चार दिन पहले एआरटीओ चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा चोरी की बाइक को सीज कर आरोपी को छोड़ने के मामले में एसएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि यातायात पुलिस के एक टीएसआई ने रुपये लेकर आरोपी को छोड़ा था।
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र से वर्ष 2014 में बाइक चोरी हुई थी। वह बाइक चार दिन पहले बदायूं की यातायात पुलिस को एआरटीओ चौराहे पर चेकिंग के दौरान मिल गई। बाइक के कागज न दिखाने पर चालान करने के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद भी यातायात पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बजाए उसे जाने दिया, जबकि बाइक सीज कर दी। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी संजीव कुमार को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें