फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओवरऑल चैंपियन बने सहदेव व स्वेता

विज्ञापन
जगत में परिषदीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में भाग लेते छात्र। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक जगत की खेलकूद प्रतियोगिता ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई। इसमें ओवरऑल चैंपियन छात्र वर्ग में सहदेव और छात्रा वर्ग में स्वेता रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय नाई का अभय प्रथम रहा। वहीं 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नत्थू के मोहित कुमार, 200 मीटर में संविलियन विद्यालय जगत के सहदेव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं छात्रा वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मल्लाहपुर की स्वेता प्रथम, 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय उन्नौला की क्रांति और 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय गिघौल की जूबी प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग की कबड्डी में रोहित एंड पार्टी जखेली की टीम ने तालिक एंड पार्टी उतरना की टीम को 2-1 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में काजल एवं पार्टी मचलई ने श्रीमल एडं पार्टी जखेली को 1-0 से कबड्डी में हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें