फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सराफा व्यापारियों  की भूख हड़ताल शुरू

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रखेंगे उपवास  
विज्ञापन

एक्साइज की मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल 
 सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में सराफा व्यापारियों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 19वें दिन भी जारी रहा। सराफा व्यापारियों ने हड़ताल का रुख बदलते हुए क्रमिक भूख हड़ताल करनी शुरू कर दी है। सराफा व्यापारी रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रोजा की तर्ज पर भूख हड़ताल करना शुरू कर दी, जो मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान बदायूं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य ने कहा कि सराफा व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है और केंद्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान व्यापारी, कारीगर, मराठा, पटवा सभी ने जोरदार तरीके से मांग की, लेकिन गूंगों और बहरों की सरकार का कोई मंत्री न तो उनकी बात सुनने के लिए पहुंचा और न ही उनके दर्द को सुना गया। कहा कि अखिल भारतीय स्तर से सराफा व्यापारियों की हड़ताल को 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। धरना स्थल पर महेश पथिक, पवन मराठा, विनीत, आर्येंद्र गुप्ता, महामंत्री शरद रस्तोगी, अरविंद गुप्ता, सचित वैश्य, अमित वर्मा, आशु कटारिया, अमित गुप्ता, रमेशचंद्र वैश्य, संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें