फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा से बदायूं 27 मिनट में  पहुंची स्पीड ट्रायल स्पेशल

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
स्पीड ट्रायल स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली से कासगंज रूट की रेलवे लाइन की देखी स्थिति 
विज्ञापन

इस रूट पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें 
 बरेली से कासगंज तक का सफर करने वालों के लिए राहतभरी खबर है कि इस रेल रूट पर जल्द ही ट्रेनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी। ट्रेन रूट का परीक्षण करने के लिए इस रूट पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन को दौड़ाया गया। इस ट्रेन ने बरेली स्थित रामगंगा पुल से लेकर शहर के रेलवे स्टेशन के बीच की 34 किलोमीटर दूरी को केवल 27 मिनट में तय कर लिया गया। 
बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक के परीक्षण का काम तेजी के साथ किया जा रहा है, जिससे कि ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया जा सके। साथ ही बरेली से कासगंज के बीच की दूरी को कम समय में तय किया जा सके। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी तेजी के साथ काम कर रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किए जाने के बाद शुक्रवार को मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश ने इस रूट का संरक्षा से संबंधित निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

शनिवार को बरेली से जंक्शन से 11:55 बजे स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन को निकाला गया। वहां से उसे रामगंगा पुल पर रोक लिया गया, जहां से 12:15 से चलकर ट्रेन 12:36 बजे घटपुरी और 12:42 बजे कासगंज जंक्शन पहुंची। ट्रेन को तेज दौड़ाने के पीछे इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड को 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा किए जाने की तैयारी माना जा रहा है। 
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने दिया था आश्वासन 
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आश्वासन दिया था कि इस रूट पर जल्द ही ट्रेनों की स्पीड को सौ किलोमीटर प्रतिघंटा किया जाएगा। जीएम स्पेशल ट्रेन भी 110 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ाई गई थी। इस पर जीएम ने टे्रन के चालकों को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया था। तब बाकी रह गई कुछ खामियों को दूर करके इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें