फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नाम की बाढ़ चौकियां, स्टाफ की तैनाती नहीं

Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। 
विज्ञापन
badh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले की 41 में सिर्फ चार चौकियों पर ही है स्टाफ      
विज्ञापन

राजस्व और स्वास्थ्य विभाग बाढ़ को लेकर गंभीर नहीं       

बाढ़ प्रभावित जिलों में व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का असर बदायूं में नहीं दिख रहा। जिले की 41 में से सिर्फ चार बाढ़ चौकियों पर ही स्टाफ की तैनाती है। यहां वायरलेस की भी सुविधा है, ताकि आपातकालीन स्थिति में अधिकारियों को सूचना दी जा सके। अन्य बाढ़ चौकियों पर बाढ़ खंड, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कर्मचारियों की तैनाती नहीं की है। जिले की दातागंज और सहसवान तहसील क्षेत्रों में दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। यहां अब तक सरकारी मदद भी नहीं पहुंची है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ चौकियों पर चौबीस घंटे स्टाफ तैनाती का आदेश दिया था।  
जिले में गंगा और रामगंगा नदियां हर साल तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाती हैं। बाढ़ के सीजन में नदियों के रुख पर नजर रखने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य के लिए 41 बाढ़ चौकियां बनाई हैं। सबसे ज्यादा 17 बाढ़ चौकियां दातागंज तहसील क्षेत्र में हैं। बाढ़ के सीजन में इन चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और बाढ़ खंड के कर्मचारियों की ड्यूटी की व्यवस्था है। बाढ़ का सीजन चल रहा है। दातागंज और सहसवान तहसील के दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की गिरफ्त में हैं। दातागंज तहसील के गांव बछौरा में गंगा के कटान की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा गांव गंगा में समा चुके हैं। कई अन्य गांवों में कटान हो रहा है। एक दर्जन से ज्यादा गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ का सीजन खत्म होने के बाद बीमारियों का सीजन चालू हो जाता है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमों को चौकियों पर तैनात नहीं किया है। बाढ़ से होने वाले नुकसान के आकलन का जिम्मा संभालने वाले राजस्व विभाग ने भी बाढ़ प्रभावितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


इन बाढ़ चौकियों पर है स्टाफ 
मालपुर ततेरा- तहसील सहसवान  कटरा सआदतगंज- तहसील दातागंज 
भुंड़ी- तहसील दातागंज 
पिपरौल- तहसील सदर 

बदायूं गंगा के बांध 
नगला अजमेरी     16.5 किमी 
गंगा महावा         34.9 किमी 
चंदनपुर हुसैनपुर   17.5 किमी     जोरी नगला         8.0 किमी 
उसहैत             17.0 किमी 
उसावां             10.5 किमी 
----- 
कुल लंबाई        104.4 किमी 

बदायूं में बाढ़ चौकियां 
तहसील सदर- 7 
तहसील बिल्सी- 5 
तहसील बिसौली-5 
तहसील सहसवान-7 
तहसील दातागंज- 17 

कुल चौकियां- 41 
संवेदनशील बाढ़ चौकियां 
तहसील बदायूं- 5 
तहसील दातागंज- 9 
तहसील सहसवान- 5 
तहसील बिसौली-1 
तहसील बिल्सी-1 

बाढ़ खंड की चार संवेदनशील चौकियां हैं। वहां स्टाफ की तैनाती है। बाकी चौकियों पर स्टाफ की तैनाती का जिम्मा राजस्व विभाग का होता है। कटान की स्थिति और गंगा के रुख पर बाढ़ खंड नजर बनाए हुए है।-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 
विज्ञापन

वर्जन- 
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कैंप कर रही हैं। जहां ज्यादा खतरा है वहां टीमें स्थायी रूप से काम कर रही हैं। अगर कहीं पर स्टाफ की तैनाती जरूरी होती है तो तैनाती की जाएगी। दवाइयों का स्टॉक पूरा है।-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें