फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड पर मिलेगा आयोडीन युक्त नमक, केरोसिन होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार राशन की दुकानों से केरोसिन की सुविधा खत्म करने जा रही है, लेकिन अब कोटे की दुकान पर नमक मिला करेगा। एक किलो नमक की कीमत आठ रुपये होगी।
विज्ञापन

अब तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गेहूं, चावल, केरोसिन मिलता था। मार्च के बाद राशन की दुकानों पर केरोसिन मिलना बंद हो जाएगा। यानी अप्रैल में किसी भी राशन की दुकान पर केरोसिन नहीं मिलेगा। नमक की जगह सरकार ने लोगों को आयोडीन युक्त नमक देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके सैंपल प्रत्येक जिले में उपलब्ध करा दिए गए हैं। ये नमक कर्मचारी कल्याण निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि देखने में बिल्कुल सफेद होगा और उसकी क्वालिटी भी अच्छी होगी। इसकी कीमत आठ रुपये प्रति किलो रखी गई है। वैसे तो एक कार्ड पर एक किलो ही नमक मिलेगा, लेकिन अधिक जरूरत वाले को ज्यादा भी मिल जाएगा। इसके लिए कार्ड धारक को कोई यूनिट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेेगी। ये योजना जल्द शुरू होने जा रही है। अप्रैल से राशन की दुकानों पर नमक मिलना शुरू हो जाएगा।
अब सरकार राशन की दुकानों पर नमक देने की योजना शुरू कर रही है। नमक अच्छी क्वालिटी का होगा। आठ रुपये में एक किलो मिलेगा लेकिन मार्च के बाद केरोसिन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें