बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के प्रयासों से शहर की दिशा सुधरने लगी है। उन्होंने शहर की कई सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिससे शासन ने गुरुवार को स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही धन स्वीकृत कराकर कार्य की शुरुआत कराई जाएगी। राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने बताया कि जिस दिन से वह विधायक बने हैं, उस दिन से बदायूं विधानसभा में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरकार में मंत्री बनने पर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कई निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसके तहत जवाहरपुरी, मधुवन कॉलोनी, नेकपुर, जालंधरी सराय, चित्रांश नगर, मीरा जी चौकी, महाराज नगर आदि मोहल्लों में 390. 90 लाख रुपये से जिला नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से सड़कें बनायी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को जर्जर सड़कों की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। संवाद