फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज से कछला घाट पर भारी वाहनों की नोएंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महाशिवरात्रि को लेकर जिले में रूट डायवर्जन सोमवार रात आठ बजे से लागू कर दिया गया है। इसके तहत महाशिवरात्रि की समाप्ति तक बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज से कछला घाट पर भारी वाहनों की नोएंट्री रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ वे वैकल्पिक मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन



यहां से होकर गुजरेंगे वाहन
-बदायूं से अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और राजस्थान की ओर से जाने वाले उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर गुजरेंगे।
-बदायूं से कासगंज, एटा व आगरा की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवा, सहावर होकर गुजरेंगे।
- मुजारिया चौराहे से कोई भी भारी कासगंज की ओर नहीं जाएगा। वहीं, सहसवान कछला मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा।


यहां से रहेगा डायवर्जन
- राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन।
- उझानी बाईपास तिराहा से आगे नहीं बढ़ेंगे वाहन।
- मुजरिया चौराहा पर पुलिस टीम तैनात रहेगी।
- सहसवान कस्बा के चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन।



इधर से गुजरेंगे कांवड़िया
महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट आने वाले कांवड़िया कछला घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अन्य जिलों को जाने वाले कांवड़िया कछला से उझानी, बदायूं शहर और बिनावर होते हुए जाएंगे। वहीं अलापुर, उसावां, उसहैत जाने वाले कांवड़िया कछला घाट से उझानी, बदायूं शहर से मंडी चौकी से होते जाएंगे। कांवड़ियों के वाहनों के लिए डायवर्जन नहीं है।




महाशिवरात्रि को लेकर यातायात व्यवस्था के तहत जिले में रूट डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। सोमवार रात आठ बजे से बुधवार रात आठ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। डायवर्जन प्वाइंट पर संबंधित थानों के अलावा यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। डॉ. बृजेश कुमार सिंह,एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें