फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एनकाउंटर नहीं, सांप से डसवाकर मरवा दूंगा... कहकर फंसी पुलिस, महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 12:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में पुलिस पर फिर गंभीर आरोप लगे हैं। छेड़खानी के मामले में पीड़िता का बयान लेने पहुंची उघैती थाना पुलिस पर महिला से अश्लीलता करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के भाई को भी धमकाया। युवक ने इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोर्ट में इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। आरोप है कि छेड़खानी पीड़ित बहन के बयान दर्ज करने घर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत की। थाने लेकर जाकर उसे पीटा। मिन्नतें करने पर इंस्पेक्टर ने एनकाउंटर न करके सांप से डसवाकर मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


उघैती थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र की कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 अप्रैल की सुबह 11 बजे थाने के एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी उसके घर आए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसके पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बहन के साथ हुई छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसलिए बयान दर्ज करना है। 

यह भी पढ़ें- बरेली जेल में आरोपी की मौत: भाई बोला- पुलिस ने पीटा... SOG ने लिए 10 लाख रुपये, फिर भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन


दरोगा बोला- कमरे में अकेला रहना पड़ेगा
दरोगा ने कहा कि उसके बयान राज्य महिला आयोग को भेजे जाएंगे। इसलिए उसे कमरे में अकेला रहना पड़ेगा। आरोप है कि एसआई उनकी बहन को कमरे में ले गया। कुछ देर बाद कमरे में बहन के चीखने से आवाज आई। बहन की आवाज सुनकर वह, उसकी पत्नी व माता पिता कमरे की ओर दौड़े। 

जहां एसआई ने उसकी बहन को अर्धनग्न कर रखा था। विरोध करने पर पुलिसकर्मी घबरा गए। इतने में एक सिपाही ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की। अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी पत्नी के गले की सोने की चेन लूट ली। इसके बाद उसे जीप में डालकर थाने ले गए। जहां उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

युवक के मुंह पर थूकने का आरोप
आरोप है कि एसआई ने उसके मुंह पर लघुशंका कर दी। इसी बीच इंस्पेक्टर आ गए। उसने उनके पैर पकड़कर छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन इंस्पेक्टर ने उसके मुंह पर थूक दिया। इंस्पेक्टर ने एनकाउंटर नहीं बल्कि सांप से डसवाकर मरवाने की धमकी दी। इसके बाद उसका चालान कर दिया। उसने पुलिस कर्मियों की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें