फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर सो रहे किसान की निर्मम हत्या, सिर पर धारदार हथियार से किया गया प्रहार

Fri, 04 Jul 2025 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजाद नगर खेड़ा में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजाद नगर खेड़ा में बृहस्पतिवार रात चबूतरे पर सो रहे बुजुर्ग की सिर पर धारदार हथियार के प्रहार से निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलित किए। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या की वजह गाली गलौज बताई गई है, लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी हत्या की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शहजाद नगर खेड़ा में निवासी किसान रामपाल शर्मा (65 वर्ष) बृहस्पतिवार रात गर्मी की वजह से घर के बहार चबूतरे पर चारपाई पर सो रहे थे। उनके बड़े बेटे बृजेश शर्मा व विकास छत पर थे। जबकि छोटे बेटे मुनेंद्र व सर्वेंद्र घर के कमरे में थे। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले वीरपाल की बेटी की बरात चढ़ने लगी। 

यह भी पढ़ें- बरेली जेल में आरोपी की मौत: भाई बोला- पुलिस ने पीटा... SOG ने लिए 10 लाख रुपये, फिर भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन


रात करीब दस बजे किसान का बेटा मुनेंद्र बरात देखने के लिए घर से बाहर आया। जहां उसने चारपाई पर पिता रामपाल शर्मा को खून से लथपथ हालत में देखा। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने देर रात ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार व क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्या घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
 

तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप 
किसान के बड़े बेटे बृजेश शर्मा ने बताया कि शाम के समय गांव का रेवाराम घर के सामने गाली गलौज कर रहा था। इस वजह से पिता ने उसे टोक दिया था। इससे बौखला उसने पिता से गाली गलौज भी की। जान से मारने की धमकी दी, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उस दौरान मामला शांत हो गया था। उन्होंने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी रेवाराम, उसके बेटे प्रेम व भतीजे पवन को मौके से भागते हुए देखा था। वह लोग भी उसके घर तक गए थे, लेकिन उस दौरान तीनों आरोपी घर से लापता हो गए थे। पुलिस ने बृजेश शर्मा की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया किसान की किसी धारदार हथियार से सिर में प्रहार करके हत्या की गई है। बेटे की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। हत्या की वजह गाली गलौज के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है। तफ्तीश में जो भी तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान और हत्यारोपी के घर के बीच 300 मीटर का फासला
परिजनों ने बताया कि किसान और हत्यारोपी के घर का करीब 300 मीटर का फासला है। शुक्रवार की सुबह परिजन आरोपियों की तलाश में उसके घर तक गए तो घटनास्थल से लेकर उसके घर तक के दरवाजे पर खून से धब्बे जमीन पर दिखाई दिए। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्यारोपी हत्या करने के बाद घर के अंदर गए, लेकिन उसके बाद किसी तरह फरार हो गए।

मुख्य हत्यारोपी ने ग्रामीणों का किया जीनामुहाल
पोस्टमॉर्टम हाउस पर किसान के परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी रेवाराम गांव का सबसे खुराफाती इंसान है। वह अपनी दबंगई के चलते गांव के लोगों से आए दिन विवाद करता था। उसने कई ग्रामीणों को बेवजह पीटा है। इस वजह से ग्रामीण उसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। इसी वजह से वह बैखोफ होकर ग्रामीणों को परेशान करता आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें