फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वितरोई स्टेशन पर खुला नया रैक प्वाइंट, उझानी का नहीं होगा बंद

विज्ञापन
उझानी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने वितरोई स्टेशन पर इसी साल बनकर तैयार रैक प्वाइंट (मालगोदाम) लोडिंग और अनलोडिंग के लिए खोल दिया है। नया रैक प्वाइंट खुलने का व्यापारियों के साथ श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा। उझानी का रैक प्वाइंट बंद नहीं होगा। वितरोई रैक प्वाइंट से लोडिंग की नई व्यवस्था लागू होने तक बुकिंग उझानी से ही होगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर डिवीजन से जुड़े वितरोई स्टेशन पर बने नए रैक प्वाइंट की उझानी से दूरी 11 किलोमीटर है। उझानी में रैक प्वाइंट पर लोड अधिक होने की वजह से वितरोई में नया रैक प्वाइंट बनाया गया है। वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि नए रैक प्वाइंट के खुल जाने पड़ोसी रैक प्वाइंट पर लोड कम हो जाएगा। नए रैक प्वाइंट पर राशन के गेहूं, चावल के अलावा अन्य अनाजों की भी अनलोडिंग होगी।
इससे गल्ला व्यापारियों समेत श्रमिकों को भी फायदा होगा। अगर उझानी में कोई मालगाड़ी लोड हो रही है और उसी दौरान अगर बाहर से अनाज की रैक आती है तो उसे समय रहते नए रैक प्वाइंट पर अनलोड करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

वितरोई रैक प्वाइंट से लोडिंग की बुकिंग उझानी स्टेशन पर बने कार्यालय से होगी। नए रैक प्वाइंट पर पेट्रोलियम पदार्थाें और कोयले की रैक अनलोड नहीं होगी। इसकी मुख्य वजह जिले में डीजल-पेट्रोल और कोयले के भंडारण के लिए कोई डिपो का न होना है। बता दें कि ब्रॉडगेज लाइन के अस्तित्व में आने के बाद से बदायूं जिले में स्थानीय रैक प्वाइंट इकलौता था। यूरिया समेत डीएपी की भी अनलोडिंग होने से इकलौते रैक प्वाइंट पर लोड अधिक था।

वितरोई से कल कर्नाटक को रवाना होगी मक्का की रैक
वितरोई में बने नए रैक प्वाइंट से लोडिंग के लिए पहली बुकिंग भी हो गई है। नए रैक प्वाइंट से छह जुलाई को पहली बार मक्का लोड होकर कर्नाटक के लोकापुर स्टेशन के लिए रवाना की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने लोडिंग से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए इज्जतनगर वाणिज्य कार्यालय से अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें