फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन की हुई तैनाती, मिलेगी मरीजों को राहत

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरो सर्जन की तैनाती हो गई है। डॉक्टर की तैनाती से यहां पर न्यूरोसर्जरी की ओटी शुरू जाएगी। जून के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएंगी। अब मरीजाें की जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधा यहां पर मिलेगी। अब मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले के सरकारी अस्पतालों में न्यूरो सर्जन नहीं थे। मरीजों को बरेली, अलीगढ़ व सेफई रेफर किया जाता था। अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन डॉ. सुनील कुमार की तैनाती की गई है। अब मरीजों को रेफर न कर उनको इलाज मिल सकेगा। यहां हर रोज 30 से 40 मरीज आते हैं। प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिस्ट न्यूरो सर्जन डॉ. सुनील कुमार पहले मेडिकल कॉलेज में ही तैनात थे लेकिन हायर एजुकेशन के लिए वह दो साल बाहर रहे। अब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई है। इन्होंने कॉलेज में आकर ज्वाइनिंग कर ली है। ओटी के लिए पूरी टीम की आवश्यकता होती है जिसको डॉ. सुनील तैयार कर रहे हैं। मरीजों को अब रेफर न करके यही अच्छा इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें