बदायूं। सिविल लाइंस थाना के गांव नवादा स्थित केएलबी नाम से एक अस्पताल संचालित हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को एसीएमओ पवन लायसी ने अस्पताल को जांच की, इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन चलता पाया गया। इसलिए अस्पताल को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक बिना रजिस्ट्रेशन के कई अस्पताल संचालित हैं। नवादा के पास ही पिछले छह माह पहले एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया था। ऐसा ही लालपुल पर संचालित एक अस्पताल पर कार्रवाई हुई, लेकिन दो महीने के बाद ही उसका नाम बदल दिया गया और संचालित होने लगे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केएलबी अस्पताल को सील कर दिया। उसके पास रजिस्ट्रेशन नहीं था।