फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : जमीन की रंजिश में भतीजे ने किया हमला, चाचा की मौत, दो लोग घायल

Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

देर रात बरेली ले जाते वक्त चाचा की मौत हो गई। सखानू निवासी बच्चू सिंह अपने बड़े भाई मुरारीलाल व नाती कन्हैया के साथ शुक्रवार सुबह गेहूं निकासी कर रहे थे। आरोप है कि उनके ऊपर भतीजे चमन सिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ हमला कर दिया। 
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू मे भतीजे ने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। देर रात बरेली ले जाते वक्त चाचा की मौत हो गई। सखानू निवासी बच्चू सिंह अपने बड़े भाई मुरारीलाल व नाती कन्हैया के साथ शुक्रवार सुबह गेहूं निकासी कर रहे थे। आरोप है कि उनके ऊपर भतीजे चमन सिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ हमला कर दिया। 

विज्ञापन


बंदूक की बट सिर में मारी और लाठी से हाथ पैर तोड़ दिए और मरा समझकर छोड़ गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चू सिंह के बेटे गेंदनलाल का आरोप है कि अस्पताल में उसके पिता व ताऊ का सही इलाज ही नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो एक्सरे कराया गया और कहा कि उसके पिता के सिर में गंभीर चोट है, इन्हें बरेली ले जाओ। 

रात साढ़े दस बजे वह लोग पिता को लेकर निकले। बरेली पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। वह शव को लेकर फिर जिला अस्पताल आए। अलापुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चमन सिंह समेत पांच के खिलाफ सुबह मारपीट की रिपोर्ट की थी, अब उसमें धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें