फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीएलओ बचीं न पूर्व प्रधान... आपत्ति के फेर में सैकड़ों वोटर

Sun, 08 Feb 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मल्लन खां।
विज्ञापन
उझानी। एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियों का दौर शुरू होते ही लोगों को अपने वोट की चिंता सताने लगी है। आपत्तियों के फेर में बाहर काम करने वाले ही नहीं, बल्कि ऐसे लोग भी फंसे बताए जा रहे हैं, जो दशकों से गांव में हैं। अब बीएलओ से लेकर पूर्व प्रधान तक को खुद पर आपत्ति का निस्तारण कराना होगा।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में वोटरों पर आपत्ति का मामला कस्बे से सटे गांव मानकपुर का है। एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियों का दौर शुरू होने के बाद इस गांव के जिन सैकड़ों महिला-पुरुषों के वोट पर आपत्ति की गई है, उनमें दो बीएलओ के नाम भी शामिल हैं। करीब 2700 वोट संख्या वाले मानकपुर में तीन बूथ हैं।
तीनों में से कोई भी ऐसा बूथ नहीं है, जिसके वोटरों पर एतराज नहीं किया गया हो। नईम बताते हैं कि एक ही व्यक्ति के नाम से आपत्तियां की गई हैं। आपत्ति करने वाला उनके गांव का निवासी भी है, फिर भी लोगों को आपत्ति का निस्तारण कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। किसी का फर्जी वोट तो किसी को गांव से बाहर बताकर उनके नाम से सूची हटवाने की वकालत की गई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जिन नामों पर आपत्ति है, उनमें कुछ लोग तो प्रधान का चुनाव भी लड़ चके हैं।
विज्ञापन


-



उझानी में हो चुका है धरना- प्रदर्शन

- एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता दो दिन लगातार मुखर दिखे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने पालिका सभागार में निस्तारण के दौरान बिल्सी के नायब तहसीलदार से शिकायत कर दी थी। इसके दूसरे दिन ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप के नेतृत्व में धरना भी दिया गया। नगर अध्यक्ष बबलू ने बताया कि तीन हजार से अधिक लोगों के नाम पर जिस व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई है, उसका वोट भी कस्बे में नहीं है।


यह बोले लोग-

फोटो- 11
- मेरे नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। मेरी पैदाइश मानकपुर की है। सोसायटी का सभापति और उप सभापति रहा हूं, फिर भी परेशानी में डाल दिया गया है। आपत्ति का निस्तारण होना चाहिए।- मल्लन खां, मानकपुर


फोटो- 11
- वर्ष-2010 में गांव का प्रधान चुना गया था। जमीन-जायदाद और मकान भी है। जिलाधिकारी से मांग करता हूं कि मेरा वोट ठीक किया जाए। आपत्ति फर्जी तरीके से दर्ज कराई गई है। जांच होनी चाहिए।- इमरान, पूर्व प्रधान


फोटो- 12
- किसी व्यक्ति ने मेरे और मेरी पत्नी के वोट पर आपत्ति दर्ज कराई है। मेरी पत्नी तो बीएलओ भी हैं। सरकारी दस्तावेज साक्षी हैं कि उनका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। फिर भी षड्यंत्र रचा जा रहा है।- राशिद, मानकपुर

मल्लन खां।

मल्लन खां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें