फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, विशेष सचिव नाराज

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी पर मरीजों से जानकारी लेते विशेष सचिव राजेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिल्सी। विशेष सचिव राजेंद्र सिंह ने शनिवार को बिल्सी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों में उन्हें खामियां मिली। इस पर उन्हें नाराजगी जताई और सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कई ग्राम पंचायतों, बिल्सी सीएचसी, स्वयं सहायता समूह से संचालित लघु उद्योग का भी निरीक्षण किया।
विशेष सचिव राजेंद्र सिंह सबसे पहले अंबियापुर स्थित पंचायत घर पहुंचे। यहां पर लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी में खामियां गिनाई। साथ ही बताया कि पानी आपूर्ति ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल निगम के एक्सईएन को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह है बदायूं मार्ग स्थित स्वयं सहायता समूह से संचालित लघु उद्योग का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह नगर के सीएचसी पहुंचे। वहां पर ओडीडी और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारों से भी पूछा। इसके बाद वह पिंडोल गांव पहुंचे। वहां पर गांव और पंचायत घर में सफाई नहीं थी। इसके लिए प्रधान को निर्देशित किया। इस दौरान अंबियापुर की बीडीओ शैली गोविल, प्रवीण कुमार, बीईओ गौतम प्रकाश, दीपक कुमार, डा. अरविंद वर्मा, कौशल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिनावर। विशेष सचिव ने ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के गांव बिनावर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रेशम की खेती के लिए प्रेरित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से जूनियर हाई स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भूरे गुप्ता ने अपने मोहल्ले की गली में कीचड़ होने की शिकायत की।
विज्ञापन

बीडीओ को इनकी समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ नितिन कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, धर्मेंद्र सिंह, शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार, बिनावर प्रधान मुमताज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें