बिसौली। ग्रामीण प्रतिभाएं आज किसी से कम नहीं हैं। इसका जीवंत उदाहरण संविलियन विद्यालय हररायपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया है। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा आठ की छात्रा नीलम एवं रितु ने श्रेष्ठ योजना प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर क्रमश: 458वीं एवं 1190वीं रैंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
श्रेष्ठ योजना प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को बरेली के एक स्कूल में किया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को देश के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में इसी विद्यालय के चार छात्र-छात्राएं इस योजना में चयनित हो चुके हैं, जिनमें सर्वेश (सीकर, राजस्थान), सपना (हल्द्वानी, उत्तराखंड), ज्योति (चारबाग, लखनऊ) एवं रमेश (पंजाब) शामिल हैं, जो वर्तमान में सीबीएसई विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
नीलम एवं रितु की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, ग्राम प्रधान धर्मपाल, शिक्षिका चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम, बुशरा, विकास, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की है।
रितु- फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।