फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की पूजा

विज्ञापन
मीरा जी चौकी स्थित हनुमान मंदिर में माता रानी की पूजा करती बालिका।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। शहर के नगला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

नगला मंदिर के पंडित पवन ने बताया कि इस दिन साधक का मन सहस्त्रार चक्र में होता है। मां के इस स्वरूप को अपने हृदय में स्थापित कर साधक को एकनिष्ठ भाव से उनकी अराधना करनी चाहिए। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन सदैव शुभ फल देने वाला है। इसी कारण इनका एक नाम शुभकारी भी है। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली हैं।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जाकर जलाभिषेक कर मनौती मानी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें