फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के पहले स्वरूप की भक्तों ने की पूजा

विज्ञापन
Ø - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र व्रत के पहले दिन शहर के नगला शक्ति पीठ समेत दूसरे देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह स्नान आदि करके श्रद्धालु पूजा के थाल सजाकर मंदिरों में पहुंचे। कतार में लगकर विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। शहर के नगला मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गईं। इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी मां के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

बिल्सी। हनुमान गढ़ी मंदिर समेत सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की तड़के से ही भीड़ रही।
उपवास रखकर भक्त नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर के साथ ही सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने को पहुंचे। नगर पालिका परिषद की ओर से सभी मंदिरों के आसपास सफाई कराई गई थी। क्षेत्र के गांव सिरासौल, रायपुर बुजुर्ग, अंबियापुर, खैरी, अगोल, नगला डल्लू, पिंडौल, मिश्रीपुर मुकईया, सतेती, रिसौली, बेहटा गुसाई, बांस बरौलिया, सिमर्रा भोजपुर आदि गांव के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें