बदायूं के वजीरगंज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। स्राेत विद्यालय।
वजीरगंज। मुन्नालाल इंटर कॉलेज के परिसर में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विजेता बच्चे पुरस्कृत किए गए।
50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर पुसगवां की नंदिनी प्रथम, पनौटा की पूनम द्वितीय व दीपांजलि तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मनवा के केशव प्रथम, निमटोली के नितेश द्वितीय व पनौटा के जयवीर तृतीय रहे।
100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में नगला हुसैनपुर के अमन प्रथम, कसेर गटईया के प्रमोद द्वितीय व नगला हुसैनपुर के संजीव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सिसईया की मीनाक्षी प्रथम, अमानुल्लापुर की प्रियंका द्वितीय व नगला हुसैनपुर की निशा तृतीय रहीं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में मनवा के केशव प्रथम, पनौटा के जयवीर द्वितीय व निमटोली के चमन तृतीय रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल शिक्षक रघुनंदन, सुरेंद्र, नेहा, निधि राठौर का सहयोग रहा। इस अवसर पर विनेश मिश्रा, सलमान खान, धीरज शर्मा, देवशरण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद