फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रद्द होगी नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में दो बच्चों की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। छुट्टी घोषित होने के बाद भी सहसवान में नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को खोला गया। ऐसे में विद्यालय प्रशासन की ओर से अपनी मनमानी की गई। बीएसए ने स्कूल की मान्यता रद्द के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन

कांवड़ को देखते हुए बीते सोमवार को स्कूलों का अवकाश था। फिर भी सहसवान में नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अभिषेक मेमोरियल विद्या मंदिर चंदनपुर खोला गया था। इस दौरान अभिषेक मेमोरियल विद्या मंदिर चंदनपुर में पढ़ने वाले दो छात्र-छात्राओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। ऐसे में दोनों स्कूलों पर बीएसए ने एक-एक लाख रुपये जुर्माना था। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे स्कूल अभिषेक मेमोरियल विद्या मंदिर चंदनपुर को बंद कराया। वहीं, नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को पत्राचार किया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद में इस स्कूल की मान्यता को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें